{"_id":"61df2f0c5284a9091e7338e5","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-lalitpur-news-jhs212999150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोंखरा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक पावर प्लांट में ड्यूटी करके लौट रहा था।
मोहल्ला नवजीवन कॉलोनी एलआईसी भवन के पीछे जैन मंदिर के पास निवासी रामकुमार (35) पुत्र रमेश चंद्र श्रीवास ग्राम चिगलौआ स्थित पावर प्लांट में काम करता था। सोमवार की रात को जब वह घर लौट रहा था तो ग्राम खोंखरा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसकाहेलमेट भी दो टुकड़ों में टूट गया।
यह देख वहां से निकल रहे राहगीरों ने गंभीर हालत में घायल रामकुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार की दोपहर में चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन ग्वालियर ले जाते समय उसकी रास्ते ही मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ललितपुर ले जाए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।