फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies after colliding with cattle

Road Accident: मवेशी से टकराया बाइक सवार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 10 Aug 2022 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

मृतक के भाई हरीराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई का एक बेटा और चार बेटियां हैं और वह दो भाई व तीन बेटियों में दूसरे नंबर का था और उसके नाम करीब ढाई एकड़ जमीन है।

विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with cattle
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू में बीते दो दिन पहले मवेशी से टकराकर घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन उसके शव को ललितपुर ले आए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना मड़ावरा के ग्राम गढ़ौलीकलां निवासी बृगभान पुत्र (50) चंद्रभान पटेल बीते तीन दिन पहले सात अगस्त की शाम को महरौनी से कीटनाशक लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। अभी वह ग्राम खिरिया लटकनजू ही पहुंचा था कि सड़क पर सामने एक गाय आ गई। जिसके चलते हड़बड़ाहट में उसकी तेज रफ्तार बाइक गाय से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक पर सवार उसका साला ग्राम कुम्हैड़ी निवासी इंद्रपाल ने उसे उठाया और किसी प्रकार महरौनी अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने उसे महरौनी से जिला अस्पताल और यहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई हरीराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई का एक बेटा और चार बेटियां हैं और वह दो भाई व तीन बेटियों में दूसरे नंबर का था और उसके नाम करीब ढाई एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed