{"_id":"688bc1078f4623d32a0a1397","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-taxi-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-140056-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
- टैक्सी चालक सहित पांच सवारियां हुईं चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत पूराकलां मार्ग पर छात्राओं से भरी टैक्सी और बाइक की उड़वा तालाब मोड़ के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक की मौत हो गई और पांच सवारियां चोटिल हुईं। जिन्हें सीएचसी लाकर उपचार कराया गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर में तालबेहट से टैक्सी छात्राएं और कुछ सवारियां लेकर पूराकलां जा रही थी। तभी उड़वा तालाब मोड़ के पास पूराकलां की ओर से बाइक की टैक्सी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी तालबेहट पहुंचाया। हादसे में बाइक सवार गजराज निवासी जमालपुर की हालत मरणासन्न होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल मंशु निवासी हंसारकलां मजरा कवरी खिरक, मुस्कान, पूजा, रामदेवी, टैक्सी चालक सुबीर निवासी ग्राम हिगौरा बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि बाइक चालक की मौत हो गई है। इस संबंध में अभी किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।