फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike rider collided with dumper, died on the spot

Lalitpur News: डंपर से टकराए बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Sun, 25 Dec 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
bike rider collided with dumper, died on the spot
तालबेहट। रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ग्राम कड़ेसराकलां के पास एक डंपर के अचानक रुकने से पीछे तेजी से आ रहा बाइक सवार डंपर से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सीएचसी पहुंच कर शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में शोक छा गया। मृतक की शिनाख्त थाना बार अंतर्गत ग्राम पारौन निवासी युवा अधिवक्ता पंकज सिंह के छोटे भाई राहुल सिंह ( 27) के रूप में हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पारौन निवासी अधिवक्ता स्व. लखन सिंह बुंदेला के दो पुत्रों में बड़े बेटे पंकज सिंह तहसील में वकालत करते हैं। छोटा बेटा राहुल सिंह बिजौली में एक कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की सुबह राहुल बाइक से अपने घर आ रहा था। राजमार्ग पर ग्राम कड़ेसराकलां के पास आगे चल रहे एक डंपर के सामने जानवर के आने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर डंपर को रोक दिया। जिससे पीछे से आ रहे राहुल सिंह अपनी बाइक पर नियंत्रण न रख सके और बाइक समेत डंपर से जा टकराए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में बाइक का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राहुल सिंह को तुरंत सीएचसी भेजा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर गई पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक मृतक के दो पुत्र है। छोटा पुत्र तो अभी मात्र ढाई माह का है।
विज्ञापन

बिजौली में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था राहुल
राहुल बिजौली में एक फैक्टरी में काम करता था। वह प्रतिदिन बाइक से अपने गांव आता जाता था। सर्दी अधिक पड़ने के कारण वह रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों को पैतृक गांव पारौन से लेकर बिजौली में ही निवास करने वाला था। जिसके लिए उसने एक मकान भी किराए पर देख लिया था। लेकिन रविवार को हुए सड़क हादसे ने उसकी पत्नी और बच्चों को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed