फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider aunt and niece killed in tractor collision, nephew injured

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ताऊ-भतीजी की मौत, भतीजा घायल

Thu, 07 Apr 2022 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider aunt and niece killed in tractor collision, nephew injured
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिरधा के आगे एक ढाबा के पास बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ताऊ-भतीजी की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ताऊ भतीजी को बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का पेपर दिलाने के लिए ललितपुर ले जा रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली क्षेत्र के ग्राम पटऊआ निवासी कल्पना (19) पुत्री तेज सिंह राजपूत नेहरू महाविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही है। उसका बुधवार को सुबह की पाली में पेपर था, जबकि उसके भाई धर्मेद्र (15) खितवांस में 11वीं में पढ़ता है, जिसे स्कूल जाना था। दोनों भाई बहन को उनके ताऊ देवी सिंह (48) पुत्र हरनारायण राजपूत बुधवार सुबह करीब छह बजे विद्यालय छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से निकले। उनकी बाइक बिरधा के आगे हाईवे पर एक ढाबा के पास ही पहुंची थी कि खेतों से हाईवे पर रैंप से होता हुआ एक ट्रैक्टर अचानक से बाइक के सामने आ गया। अचानक से ट्रैक्टर सड़क पर आने से बाइक सवार जब तक संभल पाता, उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार कल्पना की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल बिरधा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां छात्रा के ताऊ देवी सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक देवी सिंह का एक बेटा और दो बेटियां हैं। जबकि वह दो भाइयों में बड़ा था। देवी सिंह और उसके भाई के पास 20 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक ताऊ देवी सिंह व उनकी भतीजी हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। बताते हैं कि हादसे के दौरान बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरे। जिससे उनके सिर में भी चोट लगी। यदि वह लोग हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंप के आसपास ब्रेकर होते को बच सकता था हादसा
हाईवे से गांव को जाने वाली सड़कों (रैंप) नहीं बनने के कारण इस तरह के आए दिन हादसे होते रहते हैं। बताते हैं कि अक्सर वाहन चालक इधर उधर देखे बगैर स्पीड से सड़क पर आते है जिससे सामने से आ रहे वाहन से हादसा हो जाता है।
सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बने हो अथवा रैंप पर ब्रेकर बन जाएं तो हादसे कम हो सकते हैं। क्योंकि इन मार्गों से आने वालों को सड़क पर जा रहे वाहन नहीं दिखाई पड़ते। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -अंकित सतभैया, व्यापारी नेता

दो पहिया वाहन चालकों को हाईवे पर जाते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि अक्सर तेज रफ्तार से हादसे होते हैं। सिर में चोट लगने से वाहन चालक की जान तक चली जाती। सड़कों पर ब्रेकर भी जरूर बनने चाहिए। -डॉ. अजांक उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed