फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike raider died

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 19 Jan 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
bike raider died
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पहले गेट बंद खुलने का इंतजार रहे एक बाइक सवार को पुुराने माल गोदाम के रास्ते आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुसयाना निवासी मथुरा प्रसाद (45) पुत्र प्यारे लाल सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहल्ला नेहरू नगर में अपने दूसरे मकान पर भांजे के पास जा रहे थे। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने के कारण वह क्रॉसिंग के ठीक पहले गेट खुुलने का इंतजार करने के लिए बाइक रोक कर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पुुरानी मालगोदाम के रास्ते से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख डंपर चालक आगे डंपर खड़ा करके भाग निकला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली में रखवा दिया। मृतक ट्रक ड्राइवर था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

----------------
मालगोदाम जाने वाले बड़े वाहनों के लिए खुलता है रास्ता
देवगढ़ क्रॉसिंग के पहले स्टेशन तिराहा को जाने वाला रास्ता बड़े वाहनों के लिए बंद किया गया है। यहां यातायात विभाग द्वारा सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही एंट्री दी गई है, लेकिन मालगोदाम तक रैक भरने के लिए खाद्यान्न से भरकर जाने वाले ट्रकों एवं मालगोदाम के पास ही बनाई जा रही नवीन रेलवे कॉलोनी के निर्माण के लिए बड़े वाहनों को भी एंट्री दी गई है। कुछ बड़े वाहन संकरा और कम दूरी का रास्ता भी लापरवाही से वाहन चलाकर तय कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोमवार को रेलवे गेट खुलने का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की डंपर की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed