फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike raider died in accident

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sat, 24 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
bike raider died in accident
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम बारौद के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी कमलेश उर्फ कम्मू राठौर (40) बीते रोज बृहस्पतिवार को परिवार सहित जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बारौद गया था। उसके परिवारवाले निजी चार पहिया वाहन से थे, जबकि वह और उसका चचेरा भाई संजय राठौर मोटरसाइकिल से थे। पूजा होने के बाद देर शाम को करीब साढ़े छह बजे जब वह संजय के साथ बाइक से लौट रहा था और वह बारौद से कुछ ही दूर चले थे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर आगे जा रहे परिजन तत्काल लौट कर घायलों के पास पहुंचे और उन्हें उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय को भर्ती करते हुए उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कमलेश शहर के इलाइट चौराहे पर मंगौड़ी समोसा की दुकान लगाता था। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है, जबकि वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed