फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike lost control and collided with an under-construction culvert, youth died

Lalitpur News: अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and collided with an under-construction culvert, youth died
कोतवाली महरौनी के ग्राम सैदपुर-मुडिया के पास हुई घटना, साथी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम सैदपुर-मुडिया के पास निर्माणाधीन पुलिया से सोमवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। इससे 21 वर्षीय जयराम निवासी ग्राम भदौरा की मौत हो गई। वहीं, 22 वर्षीय साथी सुजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों ग्राम बमराना से लौट रहे थे।
मृतक के चचेरे भाई राममिलन ने बताया कि सोमवार को उसका भाई जयराम पुत्र घंसू अपने साथी सुजान निवासी ग्राम क्योलारी के साथ बाइक से बमराना गांव गया था। रात को दोनों घर लौट रहे थे। अभी वे ग्राम सैदपुर-मुडिया के समीप बन रही पुलिया के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों की मदद से दोनों घायलों को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां जयराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुजान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतक चार भाई-दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed