फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike hit girl, died

बाइक की टक्कर से परिवार की इकलौती बेटी की मौत

Wed, 23 Jun 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
bike hit girl, died
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराकलां में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका अपने परिवार में इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराकलां निवासी शालिनी (10) पुत्री अनिल कुमार पंथ सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे घर के सामने सड़क पर किसी काम से जा रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी और वहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, देर शाम को बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसके शव को वापस ललितपुर जिला अस्पताल ले आए और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका के चाचा नीरज वर्मा ने बताया कि उसकी भतीजी को टक्कर मारने वाला बाइक चालक नशे में था और तेज रफ्तार से बाइक चला निकल गया। बालिका एक भाई है, वह परिवार में इकलौती बेटी थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed