फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike crashed one died

बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत

Mon, 26 Oct 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
bike crashed one died
accident - फोटो : accident
महरौनी। थाना महरौनी के अंतर्गत महरौनी-ललितपुर राजमार्ग पर ग्राम किसरदा में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बने अस्थाई स्पीड ब्रेकर पर एक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे इमली के पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार चालक की पुत्री व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम बैजनाथ निवासी जानकी अहिरवार (32) पुत्र गणेश सफाई कर्मचारी था और राजस्व ग्राम खिरिया में तैनात था। रविवार को दोपहर में वह बाइक से अपनी पत्नी ममता (30) और पुत्री वर्षा (16) के साथ महरौनी से अपनी ससुराल ललितपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। वह अभी ग्राम किसरदा के पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि सड़क पर बने एक अस्थाई स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे लगे एक इमली के पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में जानकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई और पत्नी ममता को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी महरौनी लाया गया, जहां से वर्षा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र, कोतवाली प्रभारी अलमा अहिरवार, कस्बा इंचार्ज खेमचंद अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed