फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike collides with former union minister's car, two injured

पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी से बाइक टकराई, दो घायल

Fri, 25 Feb 2022 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with former union minister's car, two injured
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहा के आगे ऑफिसर्स कॉलोनी के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की गाड़ी से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य बृहस्पतिवार की देर शाम को ललितपुर से झांसी जा रहे थे। अभी उनकी एक्सयूवी गाड़ी इलाइट चौराहा के आगे ऑफिसर्स कालोनी के पास स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही एक बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई। जिस पर बैठे युवक शीलू पंथ (26) पुत्र चंद्रभान पंथ एवं उसका साथी नौशाद खान (29) पुत्र मुन्ने खां घायल हो गए। जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपना गाड़ी रुकवाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और जानकारी पर उन्हें पता चला कि घायल शीलू पंथ राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के साले का बेटा है, तो उन्होंने राज्यमंत्री से भी बात की। कुछ देर बाद राज्यमंत्री भी वहां पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शीलू पंथ और नौशाद को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed