{"_id":"631ce729c858090bd86d8976","slug":"bijli-girnse-maut-lalitpur-news-jhs22850911","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की दर्दनाक मौत, बालिका के बाल झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की दर्दनाक मौत, बालिका के बाल झुलसे
Sun, 11 Sep 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:06 AM IST
सार
कस्बा बालाबेहट निवासी गनपत कुशवाहा शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे परिजनों के साथ खेत पर उड़द की फसल की कटाई करा रहा था, इसी दौरान अचानक से मौसम बदलने लगा और आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर जिले के थाना बालाबेहट अंतर्गत कस्बा बालाबेहट निवासी गनपत कुशवाहा (25) पुत्र अमोल कुशवाहा शुक्रवार की शाम को खेत में उड़द की कटाई कर रहे किसान पर तेज हवा व बारिश होने के बीच अचानक बिजली गिर गई, जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं खेत में किसान के एक रिश्तेदार की बालिका के बाल झुलस गए।
कस्बा बालाबेहट निवासी गनपत कुशवाहा शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे परिजनों के साथ खेत पर उड़द की फसल की कटाई करा रहा था, इसी दौरान अचानक से मौसम बदलने लगा और आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। अचानक से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ खेत में बिजली गिर गई, इससे गनपत बुरी तरह झुलस गया और पास में ही उसके रिश्तेदार की आठ वर्षीय बालिका के बाल भी झ़ुलस गए।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो गनपत झुलसी अवस्था में खेतों में गिर पड़ा था, जबकि पास में खड़ी आठ वर्षीय बालिका के बाल झुलस चुके थे, हालांकि बालिका के शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परिजन गनपत को तत्काल बालाबेहट में ही अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल बंद होने के कारण परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बुआ के बेटे राकेश कुशवाहा ने बताया कि मृतक का एक बेटा और छह माह की एक बेटी है। उसके दादा के नाम खेती की जमीन है, जिसके चलते वह पुस्तैनी जमीन पर खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।