{"_id":"64e66340ddf11b419907df44","slug":"big-success-achieved-congratulations-on-the-successful-landing-of-chandrayaan-3-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2680-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बड़ी सफलता पाई...चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बड़ी सफलता पाई...चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई
Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलता से उतरने को लेकर स्कूल-धार्मिक स्थलों में हुई प्रार्थना
सावरकर चौराहे पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई, स्कूलों में स्क्रीन पर दिखाया गया सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने को लेकर लोगों में बुधवार को इस कदर उत्साह दिखा कि जहां मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों और गिरिजाघरों में प्रार्थनाएं की गईं, वहीं घरों में भी इसका सीधा प्रसारण देखने के लिए लोग एक पल के लिए भी टीवी छोड़कर नहीं उठे। उधर, स्कूल-कॉलेजों में भी इसका सीधा प्रसारण देखकर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक उतरने को लेकर बुधवार की सुबह से ही लोगों में उत्सुकता व चेहरे पर खुशी थी। सभी लोग शाम का इंतजार कर रहे थे। वहीं भारत के वैज्ञानिकों के प्रयास व चंद्रयान-3 के सफल होने को लेकर स्कूल, कॉलेज, मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में लोग पहुंचे और भारत की सफलता के लिए प्रार्थना की।
स्कूल-कॉलेजों में सुबह के समय छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने प्रार्थना सभा की। पूरा दिन लोग चंद्रयान को लेकर चर्चा करते देखे गए। हर गली, चौराहे पर लोगों में सिर्फ भारत के चंद्रयान-3 को लेकर ही चर्चा की जा रही थी। जैसे ही शाम हुई और 5 बजे लोग घरों में पहुंचे और टीवी से चिपक गए। जबकि जो लोग अपने घर नहीं पहुंच पाए वह बाजारों में दुकानों पर चल रही टीवी को देखने जुट गए। वहीं स्कूलों में भी चंद्रयान-3 को लेकर सीधा प्रसारण किया जाने लगा। कुछ लोग अपने अपने मोेबाइल फोन पर लाइव देखने में जुट गए।
विज्ञापन
जैसे-जैसे चंद्रयान-3 चंद्रमा के नजदीक पहुंच रहा था। टीवी पर सीधा प्रसारण देख रहे लोगों की धड़कने तेज हो रही थीं। निर्धारित समय पर जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरा, लोग खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई देने लगे। लोग भारत के इसरो वैज्ञानिकों को सफलता का श्रेय दे रहे थे। जबकि कुछ लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने सावरकर चौक पर मिठाई बांटी।
सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं तस्वीरें
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने पर लोगों में खूब उत्साह दिखा। लोग सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम सहित अन्य सोशल साइटों पर इसके सफल होने की तस्वीरें और पोस्ट डालते रहे। इसमें किसी ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी तो किसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। सोशल मीडिया पर शाम को सिर्फ चंद्रयान-3 को लेकर पोस्ट ही देखी जा रही थीं। लोग एक दूसरे को बधाई भी दी।