फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bholenath resides in every letter of Mahamrityunjay Mantra: Chandreshwargiri

महामृत्युजंय मंत्र के प्रत्येक अक्षर में भोलेनाथ का वास : चंद्रेश्वरगिरि

Tue, 05 Aug 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bholenath resides in every letter of Mahamrityunjay Mantra: Chandreshwargiri
ललितपुर। चंडी मंदिर धाम पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरुद्रमहायज्ञ आयोजन में सोमवार को श्रद्धालुओं ने 40 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। वहीं, सुबह की बेला में रुद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास चंद्रभूषण पाठक ने प्रभु श्रीराम की लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया। चंडीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि महामृत्युजंय के जप से मनुष्य के हर संकट का नाश होता है, क्योंकि महामृत्युजंय मंत्र के प्रत्येक अक्षर में भगवान भोलेनाथ का वास है। कहा कि हम भगवान शंकर की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो प्रत्येक श्वांस में हैं, जीवन में शक्ति का संचार करते हैं, जो संपूर्ण जगत का पालन-पोषण अपनी शक्ति से करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर को भोलेनाथ की उपाधि इस कारण मिली कि वह स्वभाव से बेहद भोले हैं और वे रुद्र देवता के रूप में भी जाने जाते हैं। रुद्रदेव यदि एक बार गुस्सा हो जाएं तो प्रलय आ जाता है। लेकिन, यह शंकर का ही रूप है जो मात्र जल और बेलपत्र से प्रसन्न होकर भक्त की सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए ब्रह्मांड के सभी जीव भोलेनाथ की आराधना करते हैं।
विज्ञापन

महारुद्राभिषेक पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू व सह यजमान डाॅ. अनूप श्रीवास्तव, डाॅ. रानी श्रीवास्तव, जयप्रकाश चौबे, मगनलाल सीरौठिया, गिरीश शर्मा ने किया। इस दौरान बाबा हीरानंदगिरि, पातालेश्वरगिरि, सर्वेश्वरगिरि, सरदार बीके सिंह, राजीव बबेले, संदीप तिवारी, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, अश्विनी पुरोहित, शत्रुघ्न यादव, लक्ष्मीनारायण साहू, संतोष साहू, संजू खरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छह को संत मंथन में सतुआ वाला सहित कई संत आएंगे
चंडीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने बताया कि छह अगस्त को होने वाले संत मंथन में कई प्रमुख संतजन आ रहे हैं, इनमें जगतगुरु संतोषानंद सतुआ बाबा भी आएंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर में आयोजित संत मंथन में कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। सात अगस्त को शहर में शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें संतजन, जगतगुरु और कई महामंडलेश्वर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed