फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhavya Shobhayatra in Lalitpur from gurunanak jayanti

गुरुनानक जयंती पर उत्साह से निकाली भव्य शोभा यात्रा

Sun, 10 Nov 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhavya Shobhayatra in Lalitpur from gurunanak jayanti
गुरू नानक देव की शोभा यात्रा के आगे हाथ में तलवार लेकर चलते पंज प्यारे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गुरुनानक जयंती के मौके पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पंजाब से मंगाया गया बैंड और अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई।
विज्ञापन

गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व की तैयारियां सिख समुदाय द्वारा काफी दिनों पहले से शुरू कर दी गई थीं। शनिवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं द्वारा लक्ष्मीपुरा स्थित गुुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरुवाणी का पाठ गया। शाम को वर्णी कॉलेज के पीछे स्थित गुरुनानक धर्मशाला से गुरुनानक देव जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गुरुनानक देव के चित्रों की झांकियां सजाई गई थीं। शोभायात्रा में पंजाब के फगौड़ा से आया बैंड और अखाड़ा का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

बग्घियों में सवार संत एवं गुरुनानक देव जी के चित्रों की झांकियां शामिल थीं। सिख श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर गुरुनानक देव के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा गुरुनानक धर्मशाला से शुरु होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, नझाई गेट, घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक होते हुए लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा पहुंची। जहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुरुद्वारा में धार्मिक आयोजन हुए। शोभायात्रा के दौरान गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष ओमकार सिंह, सतवंत सिंह, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मोहकम सिंह, गुरुवचन सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, सरदार वीरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जगजीत सिंह, गुरुमुख सिंह, चरनजीत सिंह, हरविंदर सिंह सलूजा, दलजीत सिंह, हरवीर सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र सिंह सलूजा, मनमोहन सिंह, करन सिंह, सतीश अरोरा, अरविंद अरोरा, नीतू कालरा, हरकीरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

गुरुनानक जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा के मौके पर युवा ब्राह्मण महामंडल द्वारा सुपर मार्केट में शोभायात्रा में शामिल लोगों को फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर ललित कौशिक, प्रशांत शर्मा, रत्नेश तिवारी, आलोक जैन, रविकांत तिवारी, दिनेश गोस्वामी, संजय तिवारी, पवन शास्त्री, अजय किलेदार, ओमी किलेदार, बृजेश चतुर्वेदी, अमित नायक, भरत रिछारिया, राजीव हुंडैत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed