फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhartiye kisan unioun

बीच में ही रोकी गई भाकियू लोक शक्ति की पद यात्रा

Mon, 24 Feb 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
bhartiye kisan unioun
किसान जागरूकता पद यात्रा निकालते किसान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने पांचवें चरण में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागरुकता पद यात्रा जखौरा में निकाली। यह यात्रा ललितपुर मुख्यालय तक आनी थी, लेकिन धारा 144 के चलते इसे जखौरा में रोक दिया गया। किसान नेताओं ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पांचवें चरण में जखौरा से ललितपुर तक पद यात्रा का कार्यक्रम था। इसके मद्देनजर अधिकारी सतर्क हो गए। उन्होंने धारा 144 के चलते पद यात्रा को आगे नहीं जाने दिया। पद यात्रा में ज्योति सिंह लोधी ने कहा है कि किसानों की मांगें जायज हैं। प्रशासन को किसानों की समस्याओं की मांगों को मान लेना चाहिए। गजेंद्र सिंह प्रधान पिपरिया ने कहा कि फसल बीमा फसल मुआवजा, ट्यूबवेल कनेक्शन फ्री, बिजली बिल हाफ करने, एक बार में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बच्चों की छात्रवृत्ति देने सहित मांगें पूरी की जाएं। यात्रा की समाप्ति के बाद भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने रास्ते के गांव में किसानों से संपर्क किया और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

इस मौके प्रदेश मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह प्रधान, पद यात्रा की अध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष सपा, अनुराग सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष झांसी, प्रदेश प्रवक्ता सौरव गोस्वामी, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह राजा, जिला प्रभारी अमर सिंह विश्वकर्मा घुटारी, मुकेश लोधी एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा अभिषेक बुंदेला, पुनीत पांडे, भूपेंद्र राजा, राजीव सिंह, रूप सिंह राजपूत, रविंद्र सिंह, राज लोधी, विपिन नामदेव, जगपाल राजा, राजीव सिंह, रूप सिंह राजपूत, रविंद्र सिंह लोधी, राज लोधी, विपिन नामदेव, जगपाल ठाकुर, महेश कुमार, हरनाम सिंह, भगत राजा जिला पंचायत सदस्य अंधियारी, दैलवारा पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह बुंदेला, अभिषेक चौरसिया, रामसेवक गोस्वामी, संजीव बरार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed