{"_id":"6774392569f28f371501d47d","slug":"bhagwat-story-liberates-from-sins-giri-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-126839-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापों से मुक्त कराती भागवत कथा : गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापों से मुक्त कराती भागवत कथा : गिरि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महामंडलेश्वर चंडी पीठाधीश्वर स्वामी चंदेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि भागवत कथा हमें तीनों प्रकार के कष्ट दैहिक, दैविक और भौतिक से हमें मुक्त कराती है। जब हम भागवत नाम का प्रसाद लेते हैं तो हमारे लिए संपूर्ण ब्रह्मांड भगवानमय हो जाता है। उन्होंने मंगलवार को गोविंदनगर स्थित प्रशांत विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया।
मंगलवार सुबह कुश कुटी से कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में कथा व्यास स्वामी चंद्रेश्वर गिरि के अलावा अनेक साधु संत एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। कलशयात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन के बाद श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ।
मुख्य यजमान संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भागवत कथा दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी। अधिक से अधिक लोग कथा में भाग लेकर धर्म लाभ उठाएं। इस अवसर पर शकुंतला कुशवाहा, कमल कुशवाहा, विशाल भटनागर, वर्णित भटनागर, मनीष भटनागर, संजय कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।