फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhagwan bahubali ka abhishek kiya

भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक किया

Sun, 03 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
bhagwan bahubali ka abhishek kiya
ललितपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर में शनिवार को भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैन संतों का धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में योगदान है।
विज्ञापन

जैन मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ प्रतिष्ठाचार्य राजेश जैन के संचालन में हुआ। इसमें आचार्य विद्यासागर महाराज एवं गणाचार्य विरागसागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप जलाया गया। गणाचार्य विरागसागर एवं मुनि विनिश्चल सागर महाराज का पूजन चंद्रप्रभु महिला मंडल के संयोजन में हुआ। श्रद्धालुओं ने अर्घ्य समर्पित किए। मुनि विनिश्चल सागर महाराज के 48वें अवतरण दिवस पर पाद प्रक्षालन संजीव जैन परिवार ने किया। शास्त्र भेंट सुरेंद्र कुमार व मनोज जैन परिवार ने मुनिश्री को भेंट किए। मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की वेदिका पर विनय कुमार, मनोज कुमार एवं भगवान बाहुबली की वेदिका पर ध्वजारोहण बाहुबली कठरया ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मेडिकल क्षेत्र में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाली मेधावी डा. नैन्सी पुत्री नरेंद्र जैन को जैन समाज ने सम्मानित किया। विनयांजलि सभा में जैन संतों का धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में योगदान अविस्मरणीय बताया गया। इस मौके पर दीप्ति जैन, चांदनी जैन व चंचल जैन ने विचार रखे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि प्रसाद सागर का ललितपुर में प्रवेश आज
जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने बताया कि मुनिश्री प्रसाद सागर महाराज अपने संघस्थ मुनिश्री पदम सागर महाराज, मुनिश्री उत्तम सागर महाराज, मुनिश्री शैल सागर महाराज, मुनिश्री पुराण सागर महाराज और मुनिश्री निकलंक सागर महाराज के साथ जाखलौन से विहार करते हुए रविवार को सुबह आठ बजे ललितपुर में प्रवेश करेंगे। मुनि संघ की अगुवाई रेलवे क्रासिंग से क्षेत्रपाल मंदिर के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed