फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Beneficiaries should get 100 percent benefits of government schemes: Minister of State

सरकार की योजनाओं का पात्रों को शत-प्रतिशत मिले लाभ : राज्यमंत्री

Thu, 04 Jul 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries should get 100 percent benefits of government schemes: Minister of State
बैठक करते राज्यमंत्री।  - फोटो : amar ujala
मड़ावरा। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी उसका निस्तारण कराएं। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह बुधवार को ब्लॉक सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में राज्यमंत्री ने विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, शिक्षा, विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लक्ष्य प्राप्ति की प्रगति, पुलिस की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति, पेंशन, आवास निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आम जनता की समस्यायों और शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके समुचित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुंदेला, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, सीओ आरके श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सौरभ बर्नवाल, विद्युत उपखंड अधिकारी विनोद कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज जैन, मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, श्रीराम पटैरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक पेड़ लगाओ अपनी मां के नाम : राज्यमंत्री
मड़ावरा। प्रकृति को बचाए रखने के लिए पौधरोपण कर उसके संरक्षण की आवश्यकता है और धरती मां के श्रृंगार के लिए सभी को अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह उदगार मड़ावरा वनक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजौला में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी आरके यादव द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed