फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bees Attack While Herding Goats; Herder Dies

Lalitpur News: बकरियां चराते समय मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, चरवाहे की मौत

Tue, 14 Apr 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bees Attack While Herding Goats; Herder Dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर । बकरियां चराते समय मधुमक्खियों के झुंड के हमले में बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गई। घटना थाना पाली क्षेत्र के ग्राम सुरऊआ की है, जहां गांव के बाहर नाले के पास बरगद के पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां भड़क गईं और चरवाहों पर टूट पड़ीं। हमले में घायल प्रागी लाल (60) को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
परिजनों के मुताबिक प्रागी लाल पुत्री-पुत्रों के साथ ग्राम सुरऊआ में रहता था और रोज की तरह सोमवार को भी बकरियां चराने गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह अन्य चरवाहों के साथ नाले के पास बकरियां चरा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पास के बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में अचानक हलचल हुई और झुंड ने चरवाहों पर हमला कर दिया।
अन्य चरवाहे किसी तरह भागकर बच गए, लेकिन प्रागी लाल मधुमक्खियों के हमले से नहीं बच सका। मधुमक्खियों की डंक से वह मौके पर ही अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह वहां से उठाया और परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed