फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bedmitensip me kai teamo ne agle round me kiya prvesh

बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों ने अगले राउंड में किया प्रवेश

Fri, 12 Feb 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
bedmitensip me kai teamo ne agle round me kiya prvesh
जीत पर खुशी जाहिर करते बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्रतिभागी। - फोटो : LALITPUR
बैडमिंटन चैंपियनशिप: अक्षय-धीरेंद्र की जोड़ी ने सौरभ और रविंद्र की जोड़ी को हराया
विज्ञापन

ललितपुर। बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न टीमें अगले राउंड में पहुंच गईं। पहली पाली में अगले राउंड के मैच हुए राजकीय कर्मचारियों द्वारा खेले गए मैच में अक्षय सिंह पेशकार एसडीएम व धीरेंद्र प्रजापति अनुरेखक चकबंदी की जोड़ी ने सौरभ श्रीवास्तव व रविंद्र पंथ की जोड़ी को 21-19 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

बालक वर्ग में फैज खान ने तनिष्क चौरसिया को सीधे सैटों में 11-6 व 11-9 से हराया। अंडर-11 में शान उल्ला ने अयान (जीनू) को 11-9 व 11-8 से हराया, बालिका वर्ग में अबीरा ने मुन्नजा खान को 11-8 व 11-9 से हराया। बालिका वर्ग के अंडर-11 में रौनक खान ने सृष्टि चौरसिया को 11-6 व 11-7 से हराया। बालिका वर्ग के अंडर-13 में अरशिका खान ने निशा कुशवाहा को 11-5 व 11-4 से हराया। बालिका वर्ग के अंडर 16 में स्नेहा सोलंकी ने पलक प्रजापति को 11-10, 10-11 व 11-9 से तीन सैट खेल कर हराया। बालिका वर्ग के अंडर-19 में अहल-जहीर ने आलिया खां को 11-9 व 11-10 से हराया, ओपन बालिका वर्ग में सुरभि पटेल ने पहले मैच में अपूर्वा को 11-5 व 11-3 से हराया। आरती कुशवाहा ने मालती राज को 11-3 व 11-2 से हराया। सुरेंद्र पटेल डीपीओ व राममिलन कनिष्ठ सहायक चकबंदी की जोड़ी ने महेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक चकबंदी व सतेंद्र श्रीवास्तव सह कर्मी चकबंदी कार्यालय को 21-18 से हराया। दूसरी पाली में सीनियर वयोवृद्ध के मैच खेले गए। 60 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में जिनेंद्र सराफ व मुहम्मद जमील के मध्य सिंगल प्रदर्शनी मैच खेला गया। डबल्स में हेमंत जैन रोंड़ा व पार्टनर जोड़ी ने राजीव चौधरी व रामरतन की जोड़ी को 21-15 से हराया। सीनियर वर्ग के देर रात तक मैच चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed