फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BEd entrance exam: 1845 candidates will appear in four centers

बीएड प्रवेश परीक्षा: चार केंद्रों पर 1845 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 05 Jul 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam: 1845 candidates will appear in four centers
ललितपुर। छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक, पुलिस व शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चार परीक्षा केंद्रों पर 1845 परीक्षार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। छह जुलाई को आयोजित परीक्षा में चार केंद्रों पर 1845 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देगें। इन परीक्षा केंद्रों पर केंद्र प्रतिनिधि, केंद्राध्यक्ष, नगर प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, विश्वविद्यालय सचल दल एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। चार व पांच जुलाई परीक्षा सामग्री डीएम व उनके द्वारा नामित नगर प्रभारी, नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, उपनोडल अधिकारी व जनपद समन्वयक की देख-रेख में कोषागार में रखी जाएंगी। छह जुलाई को प्रथम प्रश्न पत्र सुबह पांच बजे एवं द्वितीय प्रश्न पत्र सुबह नौ बजे यह परीक्षा सामग्री नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में कोषागार से केंद्र प्रतिनिधि व केंद्राध्यक्ष को दी जाएगी। परीक्षा वाले दिन सुबह साढे छह बजे पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक के साथ बैठक कर परीक्षा से संबधित जानकारी देंगे। साथ में परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष, केंद्र प्रतिनिधि के अतिरिक्त अन्य किसी के पास मोबाइल फोन नहीं होगा। इसके साथ परीक्षार्थियों के लिए भी गाइड लाइन बनाई गई है। इसी के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित प्रशासन, पुलिस व शिक्षा विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन चार विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र - परीक्षार्थी की संख्या
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर - 500
राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर - 500
नेहरू महाविद्यालय ललितपुर - 500
राजकीय महाविद्यालय ललितपुर - 345
परीक्षा केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा
बीएड प्रवेश परीक्षा में किसी प्रकार की कोई भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का भारी पहरा रहेगा। जोकि हर एक गतिविधि पर बारीकि नजर बनाए रखेंगे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो पाए, इसके लिए प्रशासन पुरजोर तरीके से लगा हुआ है। बीएड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था पूर्ण करने को निर्देशित किया है। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग शासन व विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर परिधि की दुकानें रहेंगी बंद
परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत खाका तैयार किया गया है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में मौजूद फोटोकॉपी, साइबर कैफे, पीसीओ की दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर प्रिंटर, फोटोकापी मशीन, स्कैनर भी मौजूद नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed