फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   batt puja

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

Fri, 26 May 2017 02:02 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 26 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
batt puja
कायऱ्र्क्रम - फोटो : amar ujala
ज्येष्ठ मास की अमावस्या के अवसर पर अपने पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। इसके साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिरों में जाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन



कस्बा मड़ावरा और आसपास के क्षेत्रों में ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा के साथ बट सावित्री व्रत मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने श्रद्धा के साथ से दीर्घायु के प्रतीक बट वृक्ष (बरगद) की विशेष पूजा अर्चना कर अपने पति परमेश्वर की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर देव स्थलों और वट वृृक्षों के आस पास महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। वट सावित्री अमावस्या बृत के दिन सुबह से ही घर घर में व्रत मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी थी। पूजा के थालों में पूजा की सामग्री के साथ सुहाग की सामग्री चूडी बिन्दी, सिन्दूर ,महावर आदि रखकर वट बृक्ष के पास पँहुची वहाँ पर महिलाओं ने  जल चढ़ाकर विधिवत रुप से पूजा अर्चना कर सुहाग की सामग्री अर्पित की साथ ही बरगद के पेड पर कच्चा धागा लपेट कर परिक्रमा पूर्ण करने के बाद वट वृृक्ष से भेंट कर पूजा का समापन किया।
विज्ञापन



यह सिलसिला सुबह के पांच बजे से शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृृक्ष के नीचे बैठकर सत्यवान और सती सावित्री की कथा का श्रवण किया पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने अपने अल्पायु पति सत्यवान की लंबी आयु के लिये वट वृृक्ष की पूजा की थी। उसी समय से लेकर आज तक सुहागिन महिलाएं लंबी आयु के प्रतीक वट वृृक्ष की पूजा करती चली आ रही है। बुजुर्गों के अनुसार बरगद के पेड़ की आयु लगभग  हजार वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed