फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Barauni and Dadar Central train going to Prayagraj cancelled.

Lalitpur News: प्रयागराज जाने वाली बरौनी और दादर सेंट्रल ट्रेन निरस्त

Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Barauni and Dadar Central train going to Prayagraj cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रयागराज जाने वाली बरौनी और दादर सेंट्रल एक्सप्रेस को भी अब रेलवे ने महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए निरस्त कर दिया है। ललितपुर से सिर्फ दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन ही प्रयागराज के लिए चलाई जा रही है।
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। मांग के अनुसार प्रयागराज के लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके चलते यह रूट काफी व्यस्त हो गया है। ऐसे में रेलवे ने अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस को 26 फरवरी, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस और दादर-बलिया एक्सप्रेस को 24 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकरनगर से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस को भी डॉ. आंबेडकरनगर से खजुराहो के मध्य ही संचालित किया जा रहा है, जबकि यह ट्रेन पहले से ही खजुराहो से प्रयागराज के मध्य निरस्त चल रही है। इसी प्रकार प्रयागराज रूट से खजुराहो के रास्ते आने वाली दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन, दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन, अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद साप्ताहिक को भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed