{"_id":"61b64fddc9b5610a00271745","slug":"barat-vehicle-accident-one-death-lalitpur-news-jhs2107883141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात के ही चार पहिया वाहन की टक्कर से बराती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात के ही चार पहिया वाहन की टक्कर से बराती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम बरौदा के पास बरात लेकर लौट रही कार की टक्कर से एक बराती की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वाहन चालक पर नारियल फोड़ते समय जानबूझकर बराती पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप लगाया है
थाना जखौरा के ग्राम मैनवारा निवासी काशीराम पुत्र चिल्ले अहिरवार बीते रोज 11 दिसंबर को गांव की एक बरात में ब्लॉक बार गया था। बरात लौटते समय वह दूल्हा-दुल्हन की कार में बैठा था। रास्ते में नटवाना में गाड़ी रुकवाकर वह नारियल फोड़ने के लिए गाड़ी के आगे सड़क पर चला गया। तभी चालक ने गाड़ी बढ़ा दी। इससे कार काशीराम के ऊपर चढ़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार में बैठे लोग उसे जखौरा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद चालक उसे घर छोड़कर चला गया, जहां कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र सत्यभान का आरोप है कि वाहन चालक गांव का ही रहने वाला है और वह गंभीर हालत में उसके पिता को घर में छोड़कर भाग गया। उसने पिता के ऊपर चार पहिया वाहन चढ़ाकर हत्या की गई है। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है
थाना जखौरा पुलिस ने इस मामले में पुत्र सत्यभान की तहरीर के आधार पर वाहन चालक त्रिलोक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।