{"_id":"69a33a03f3bbfb36c40bad74","slug":"bar-association-elections-will-be-held-after-holi-decision-taken-in-the-general-meeting-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-152379-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: होली के बाद होगा बार संघ का चुनाव, आम सभा में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: होली के बाद होगा बार संघ का चुनाव, आम सभा में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
बैठक में आय व्यय पेश करते कोषाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बार एसोसिएशन की बैठक में कोषाध्यक्ष ने बजट पेश किया। इस दौरान सर्वसम्मति से होली के बाद चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बजट पेश किया और पूर्व पूल प्रभारी शपथ आयुक्त अमित कुमार ने भी अपना आय व्यय रखा। चुनाव से पूर्व बार के बकायादारों से बार का पैसा जमा कराने पर चर्चा हुई। इसे लेकर कुछ अधिवक्ताओं में नोकझोंक भी हुई। सर्वसम्मति से होली के बाद बार चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसमें अधिवक्ताओं से आपत्ति ली जाएगी। छह मार्च को बैठक के बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर उसे एल्डर्स कमेटी को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल नरवरिया ने की। इस मौके पर बार के पदाधिकारी एवं अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन पूर्व महामंत्री रामगोपाल झा ने किया।