{"_id":"68b0bef117272c33030ed5a5","slug":"bank-robbery-attempt-police-teams-have-set-up-camp-in-villages-in-search-of-criminals-claim-to-reveal-the-truth-soon-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-629147-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास : पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में गांवों में जमाएं हैं डेरा, जल्द खुलासा करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी का प्रयास : पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में गांवों में जमाएं हैं डेरा, जल्द खुलासा करने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां-डोंगराखुर्द में पंजाब नेशनल बैंक है। 23-24 अगस्त की रात को बैंक का अवकाश होने का फायदा उठाकर चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया था। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर रोहित कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग बैंक में चोरी का प्रयास करते हुए कैद हुए थे। सिर पर कैप और मुंह पर रूमाल बांधे होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित थाना नाराहट पुलिस जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार बैंक में चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए गांवों में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, सर्विलांस टीम तकनीक का उपयोग करते हुए बदमाशों की लोकेशन तलाश रही है। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।