फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bangaria road connecting Pali tehsil to the national highway has become dilapidated.

Lalitpur News: पाली तहसील को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला बंगरिया मार्ग हुआ जर्जर

Sun, 21 Sep 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bangaria road connecting Pali tehsil to the national highway has become dilapidated.
- आसपास के ग्रामीण इलाकों के भी मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से उठाई मार्ग दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। तहसील मुख्यालय पाली की ग्रामीण सड़कों का सीना छलनी है, कहीं कच्ची पगडंडी पर, तो कहीं कीचड़ में चलने को लोग मजबूर हैं। चुनावी समय में नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब चुनाव जीतकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं, तो इसके बाद कोई सुध नहीं लेता है। ग्रामीण बेबाक कहते हैं कि हमारे विधायक मनोहर लाल पंथ का कद बड़ा है, पद भी बड़ा है, वह प्रदेश में राज्यमंत्री हैं। लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं करा पा रहे हैं। सड़काें पर वाहन चलाना तो दूर की बात है, पैदल चलना मुश्किल है।
---------------------------------
विज्ञापन

सड़क नंबर- 1
खस्ताहाल हुआ पाली- बंगरिया मार्ग
फोटो- 23
जाखलौन से बंगरिया तक पीडब्ल्यूडी सड़क का नवीनीकरण होना था। जिसमें महज दस किलोमीटर तक जाखलौन से पाली तक ही सड़क का निर्माण हुआ तो वहीं पाली से बंगरिया डामरीकरण सड़क वर्तमान में खस्ताहाल हो चुकी है। तहसील मुख्यालय पाली में एक सरकारी इंटर कॉलेज है। यही वजह है इस मार्ग के ग्राम केथोरा, करमरा, ठगारी, बरोदिया, राधापुर, टपरन सहित अन्य छोटे बड़े गांव के स्कूली छात्र हर रोज साइकिल से विद्यालय आते हैं। सड़क खराब होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस क्षतिग्रस्त सड़क पर ग्रामीण चोटिल भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
सड़क- 2
कभी भी गिर सकती है राधापुर की पुलिया
फोटो- 24
ग्राम पंचायत करमरा के मजरा कैथोरा से राधापुर को जोड़ने वाली पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है। पिछले तीन साल से यह पुलिया क्षतिग्रस्त है, इसकी मरम्मत न होने के कारण वर्तमान में इस पुलिया से वाहन निकालना तो दूर की बात है, पैदल चलना मुश्किल है। पानी के कटाव के कारण दस फिट चौड़ी पुलिया अब सिर्फ एक फिट बची हुई है। बरसात के समय पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
------------------------------
सड़क नंबर- 3
पिपरिया जागीर की दो साल से उखड़ी पड़ी है सड़क
फोटो- 25
बिरधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जागीर से कनपुरा जाने वाला दो किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर सिर्फ नाम मात्र का डामरीकरण बना है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सड़क बनवाने का वादा करते हैं, लेकिन इसके बाद वह भूल जाते हैं।

--------------------------------------
सड़क नंबर- 4
सड़क का पता नहीं पुलिया पड़ी टूटी
फोटो- 26
एरावनी ग्राम पंचायत आबादी की दृष्टि से एक बड़ी पंचायत है। पाली-घटवार मार्ग से इस गांव को जोड़ने के लिए एक किलोमीटर की डामरीकरण सड़क कागजों में ही है, धरातल पर तो सड़क का कोई अतापता नहीं। गांव में जाने के लिए इसी रास्ते पर एक नाले पर पुलिया बनी है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिसमें लोग आए दिन चोटिल होते हैं, लेकिन आवागमन का एक ही मार्ग होने के कारण इससे निकलना मजबूरी है।
--------------------------------------
सड़क नंबर- 5
सीओ ऑफिस पाली से रमपुरा मार्ग कीचड़ में तब्दील
फोटो- 22
पाली से रमपुरा को जाने वाली यह सड़क पूरे तरीके से कच्ची पगड़ंड़ी बची है, जो बरसात में कीचड़ में तब्दील है। स्कूली छात्र, महिलाओं और मरीजों काे निकलने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीण बताते है कि बीते एक दशक से इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। स्थानीय विधायक ने आश्वासन तो दिया है, लेकिन अभी तक इस सड़क निर्माण के कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यही कारण है कि लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
-----------------------------
वर्जन
अधिक बारिश के कारण तहसील पाली क्षेत्र की जो सड़क उखड़ गई हैं और गड्ढे हो गए हैं, प्रयास रहेगा कि त्योहारों से पहले गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
अखिलेश कुशवाहा, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग।
-----------------------------------
फोटो- 29
पाली बंगारिया मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। जगह-जगह गड्ढे हो गए। बड़े वाहन आने पर साइट देने में चोटिल होने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी होती है। - मुकेश लोधी, करमरा
------------------------------
फोटो- 27
ग्राम पिपरिया जागीर की सड़क दो साल से उखड़ गई, जगह-जगह गड्ढे हो गए। जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। सड़क की जल्द ही मरम्मत कराई जाए। - किशोरी लाल, पिपारिया जागीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed