फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bananas ripened with chemicals can cause intestinal diseases

Lalitpur News: रसायन से पके केलों से हो सकती हैं आंत की बीमारियां

Tue, 16 Sep 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bananas ripened with chemicals can cause intestinal diseases
महरौनी-सिलावन। बाजार में बिक रहे रसायन से पके केले आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। आंखों की रोशनी पर फर्क पड़ने के साथ आंत की बीमारियां जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

ठेलों पर लटक रहे केले के नीचे का हिस्सा पीला फिर हल्का हरा और ऊपर से गहरा हरा दिखाई दे है तो समझ जाएं कि वह रसायन से पकाया गया है। जानकारों का कहना है कि कारोबारी कैल्शियम कार्बाइड के घोल में केले को डुबाकर रख देते हैं जो सात से आठ घंटे में पीला हो जाता है। कैल्शियम कार्बाइड कार्सिनोजेनिक होता है, जो कैंसर का कारक है। ऐसे केलों का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। आंत की बीमारियां, डिहाइड्रेशन, डायरिया, पेप्टिक अल्सर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्बाइड से पके केले को ऐसे पहचानें
प्राकृतिक तरीके से पके हुए केले पर हल्के भूरे और काले रंग के धब्बे होते हैं। खाने में ये मीठे होते हैं। इनका छिलका गहरा पीला और दागदार होता है, साथ ही पतला होता है। ऐसे केलों का डंठल काला दिखाई देता है। वहीं, कार्बाइड या रसायन आदि से पके हुए केले एकदम प्लेन और हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका छिलका मोटा होता है। ऊपर से डंठल हरा दिखाई देता है।
----------------------------------
रसायन से पके फल खाने से मुंह में छाले हो जाते हैं। फलों का स्वाभाविक स्वाद भी खत्म हो जाता है। चिकित्सालय में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज मुंह में छाले, पेप्टिक अल्सर, डिहाइड्रेशन आदि शिकायतें लेकर आ रहे हैं, जो रसायन युक्त फलों के खाने से हो रहा है। -डॉ राजेंद्र भूषण पटेरिया, होम्योपैथिक चिकित्सक, महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed