{"_id":"68eaae610c48e74e38034afd","slug":"bamhorinangal-saw-100-voter-turnout-but-facilities-are-still-lacking-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-144268-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बम्हौरीनांगल में हुआ था शत-प्रतिशत मतदान, सुविधाएं अब भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बम्हौरीनांगल में हुआ था शत-प्रतिशत मतदान, सुविधाएं अब भी नहीं
विज्ञापन
- आज भी ग्रामीण सड़क, नाली व पानी की समस्या का कर रहे सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर से सटे ग्राम बम्हौरीनांगल के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में सड़क, पानी व नाली की मांगों को दरकिनार कर प्रशासन के कहने पर शत-प्रतिशत वोट डाले थे। लेकिन उसके बाद भी वहां कोई प्रशासनिक अधिकारी ने सुध नहीं ली, गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं को लोग मोहताज हैं। ग्रामीणों ने कहा जो ग्रामनिधि से कार्य हुए सिर्फ वही दिखाई दे रहे हैं।
झांसी-ललितपुर लोकसभा चुनाव के दौरान ग्राम बम्हौरीनांगल में बने मतदान केंद्र पर 441 मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान किया था। यहां के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की पहल पर बिजली, पानी व सड़क की समस्या को दरकिनार कर शत-प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया था। ग्रामीणों ने कहा था गांव मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन फिर भी सभी ने एकजुट होकर वोट दिए। जो वोटर बाहर थे, उन्हें भी ग्रामीणों ने बुलाया। ग्रामीण तो अपने वादे में पूरे निकले, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई भी सुध नहीं ली है। आज भी गांव में वही कच्ची गलियां व नाली न होने से जगह-जगह पर भलभराव व कीचड़ की स्थिति है। तो वहीं, पाइपलाइन तो आई है, लेकिन उसमें पानी नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सड़क, पानी व बिजली समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। हालांकि श्मशान घाट बनाया गया है। इसके अलावा कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
प्रभु, ग्रामीण
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव में जो भी विकास कार्य हुआ है, वह ग्राम पंचायत की ओर से ही हुआ है। अन्य किसी विभाग ने कोई कार्य नहीं किया गया है। गांव में नाली न होने के कारण जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की स्थिति है।
भगवत सिंह
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
श्मशान घाट का निर्माण ही हुआ है, इसके अलावा अन्य कोई कार्य नहीं हुआ है। नलों में पानी नहीं आ रहा है, सफाई के नाम पर सिर्फ झाड़ू की लगाई जाती है। कचरा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है।
सचिन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -