फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bal vikas officer is suspent in lalitpur

बाल विकास परियोजना अधिकारी निलंबित

Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bal vikas officer is suspent in lalitpur
ललितपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी तालबेहट को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करना महंगा पड़ गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक ने विभिन्न गड़बड़ियां उजागर होने पर उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

नौनिहालों, किशोरी, गर्भवती व धात्री माताओं को पौष्टिक आहार मुहैया कराने वाले विभाग के कर्मियों की कार्यप्रणाली किसी से छिपी नहीं है। खासकर, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर मनमानी के आरोप लगते रहते हैं। अब तो विभाग के अफसरों की जुगलबंदी भी इसमें सामने आ रही है। ऐसा ही एक प्रकरण बाल विकास परियोजना तालबेहट का उजागर हुआ है। यहां तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे ने खूब मनमानी बरती। उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों को हवा में उड़ा दिया। यही नहीं, उन पर अमर्यादित भाषा एवं अभद्र शब्दों के आरोप भी लगे। इस पर बाल विकास सेेवा एवं पुष्टाहार निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने उन्हें निलंबित कर जिला कार्यक्रम अधिकारी झांसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए अपर परियोजना प्रबंधक को नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी किया निलंबित
बाल विकास परियोजना तालबेहट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामरती पाल को भी बरती गई अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया है। इन पर आरोप हैं कि वह निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं खोलतीं व उच्च अधिकारियों के खिलाफ अनर्गल शिकायतें करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव का रोका वेतन
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय शिकंजा कस दिया है। उन्होंने श्रमिकों का समय से भुगतान नहीं करने के मामले में एक ग्राम पंचायत अधिकारी का जनवरी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। सीडीओ ने छह जनवरी को मनरेगा की एमआईएस के माध्यम से समीक्षा की। इसमें पाया था कि ग्राम पंचायत बड़ोखरा में कार्य आरंभ नहीं किए गए हैं। श्रमिकों के खाते सही नहीं दिए जा रहे हैं, जिस कारण श्रमिकों के बैंक खातों में धनराशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। यही नहीं, कई सालों के कार्य अपूर्ण हैं। इस पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र कुमार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों के सही बैंक खाते मनरेगा एमआईएस पर अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed