फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bal Vatika will teach children alphabets and numbers

Lalitpur News: बच्चों को अक्षर और संख्या का ज्ञान कराएगी बाल वाटिका

Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bal Vatika will teach children alphabets and numbers
ललितपुर। आंगनबाड़ी में बाल वाटिका (प्री नर्सरी) के माध्यम से बच्चों को अक्षर और संख्या ज्ञान कराया जाएगा। इसकी कक्षाएं चलेंगी। पहले चरण में पीएमश्री विद्यालय पड़वां स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 लाख की लागत से बाल वाटिका निर्मित की गई है।
विज्ञापन

तीन से छह साल के बच्चों के लिए 1124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें परिषदीय विद्यालयों में 750 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनको को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कहा जाता है। करीब साठ हजार बच्चे इनमें पंजीकृत हैं। इन केंद्रों में पंजीकृत 5-6 साल के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से पूर्व की शिक्षा के लिए तैयार करने की पहल की गई है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका (प्री नर्सरी) बनाई जाएगी। पहले चरण में शासन ने परिषदीय विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका बनाने का निर्देश दिया था। पीएमश्री विद्यालय पड़वां में 14 लाख रुपये से बाल वाटिका निर्मित कराई गई है। इसमें एक कक्षा कक्ष, किचन, शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं हैं। इस शैक्षिक सत्र में आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत पांच से छह साल के बच्चों को यहां प्री-प्राइमरी की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed