फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bakrid celebration,water crisis

बिना पानी के कैसे मनेगी बकरीद

Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
bakrid celebration,water crisis
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
ललितपुर। इन दिनों शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल का संकट बना हुआ है। इससे मुस्लिम बाहुल्य इलाके भी अछूते नहीं हैं, ऐसे में कई लोगों को बकरीद पर पेयजल संकट की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नदीपुरा, गोविंद नगर, रावतयाना व नेहरू नगर में मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है। इनमें मोहल्ला गोविंद नगर, रावतयाना व नेहरू नगर में पेयजल की समस्या कई दिनों से बनी हुई है, जिसका निदान नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि, जिलाधिकारी ने बकरीद पर जलापूर्ति को सुचारू बनाने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए हैं लेकिन मौजूदा स्थिति में अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। वहीं, क्षेत्र के हैंडपंपों ने पहले ही पानी कम देना शुरू कर दिया है तो कुछ हैंडपंप खराब बने हुए हैं। इससे लोगों को और परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जल संस्थान से बकरीद पर पानी की आपूर्ति सुचारू रखने की मांग की।
विज्ञापन

----
जल संस्थान को त्योहारों पर आपूर्ति को सुचारू बनाने का प्रयास करना चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है। विभागीय कर्मी पुराने ढर्रे पर काम करते रहते हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।- हारून
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि शहर के सभी हैंडपंप समय रहते ठीक हो जाते तो शायद लोगों को पाइप पेयजल आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। नगर पालिका परिषद ने कुछ हैंडपंप सही किए हैं लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब बने हुए हैं। -अमन मंसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed