बार (ललितपुर)। क्षेत्र के चिलगौआ स्थित बजाज पावर प्लांट में आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें इमरजेंसी टीमों ने उपस्थित लोगों को बताया गया कि आपात स्थितियों से निपटने के लिए कितनी सतर्कता की जरूरत होती है। बताया कि जरा सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है।
आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्लांट के अंदर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में समय-समय पर मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपात स्थितियों में इमरजेंसी टीम मुस्तैदी को परखना होता है। इसी के मद्देनजर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं अन्य क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपस्थिति में प्लांट के अंदर स्थित ऑयल स्टोरेज एरिया में मार्कड्रिल किया गया। इसमें आयल स्टोरेज क्षेत्र में आग लग जाती है। सायरन बजते ही फायर सिक्योरिटी, एंबुलेंस, चिकित्सकीय टीम, प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए फोम का इस्तेमाल कर तत्काल आग पर काबू पा लेती है। इस मौके पर बजाज पावर प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूनिट हेड एएन सार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के समक्ष मॉकड्रिल का उद्देश्य प्लांट के अंदर आपात स्थितियों से निपटने के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा भी हमारे लिए सर्वोपरि है। ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत करने का उद्देश्य उनमें जागरूकता लाना है। इस अवसर पर करतार सिंह यादव, किशोरीलाल, अनुराग गोस्वामी, लखन कटारे चिगलौआ, सोबरन सिंह, गजेंद्र सिंह मिर्चवारा, निर्भय सिंह उदयपुरा, जाहर सिंह सूरी, कंचन राजा, चेतन यादव समेत कई गांवों के लोग मौजूद रहे।

ग्राम चिगलौआ में बजाज पावर प्लांट में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद आपातकालीन हैंडलिंग टीम व फायर सिक?- फोटो : LALITPUR