फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BA student committed suicide by hanging herself

Lalitpur News: बीए की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 16 Feb 2024 03:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
BA student committed suicide by hanging herself
- परिजनों का आरोप... एक युवक करता था परेशान, पुलिस को शिकायती पत्र नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर के अंदर छत के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने एक युवक द्वारा परेशान करने पर आत्महत्या करने की बात कही है। हालांकि इसको लेकर अभी पुलिस के समक्ष कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह घर के अंदर छत के कुंडे पर फंदे पर लटकती हुई मिली। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवती बृहस्पतिवार की सुबह घरेलू कामकाज और खाना बनाकर अपने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद जब मां कमरे के अंदर पहुंची तो देखी युवती फांसी के फंदे से लटक रही थी। यह देखकर मां ने शोर मचाया। मृतका दो भाई-दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed