फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BA second year student hanged himself

बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 30 Dec 2021 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
BA second year student hanged himself
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम भौंरसिल में युवक ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम भौंरसिल निवासी बृजेंद्र (19) पुत्र लखनलाल यादव ललितपुर स्थित इलाइट चौराहा के पास स्थित मकान में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और जरूरत होने पर पिता के साथ गांव चला जाता था। सात माह पहले मई में ही उसकी शादी ग्राम झरकौन में हुई थी। चौदह दिन पहले ही उसकी पत्नी दूसरी बार ससुराल आई थी और दोनों पति-पत्नी परिवार के साथ घूमने के लिए मेंहंदीपुर बालाजी, पुष्कर, जोधकर के देवमणी, मथुरा, वृंदावन आदि धार्मिक स्थलों पर गए थे। चार दिन पहले ही उसकी पत्नी मनीषा मायके चली गई। इसके बाद चार दिनों तक सब ठीक ठाक चलता रहा। मंगलवार की शाम को वह अपने पिता के साथ गांव चला गया और बुधवार की दोपहर में जब पिता गांव स्थित मंदिर में चले गए, जबकि बेटा बृजेंद्र घर के बाहर ही बैठा था। दोपहर में करीब एक बजे जब पिता घर लौटा और बेटा को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला, जिस पर उसने बेटे का कमरा खोला, लेकिन कमरे के दोनों ओर के दरवाजे अंदर से बंद थे। शंका होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे तोड़े और देखा तो बृजेंद्र कमरे में बेल्ट से छत के कुंदे पर फांसी पर लटक रहा था। यह देख उसने तत्काल बेटे को जिंदा होने की आस में फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा पूरन सिंह ने बताया कि घर में सब ठीक था। भतीजे ने भी कभी कोई परेशानी की बात नहीं बताई। उसने बताया कि बृजेंद्र के फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed