ललितपुर। बृहस्पतिवार को पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज में आयोजित राष्ट्र निर्माण और युवा जागरण अभियान और वार्षिक युवा खेल महोत्सव के दसवें दिन बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल में बीए प्रथम वर्ष ने बाजी मारी। वॉलीबाल बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में बीए तृतीय वर्ष ने एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष को 25-15 के अंतर से पराजित किया और बीए प्रथम वर्ष ने डिफेंस एकेडमी को 25-16 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग वॉलीबाल फाइनल में गर्ल्स अ ने गर्ल्स ब को 25-21 के अंतर से पराजित किया। मैच के निर्णायक क्रीड़ाधिकारी विकास सोनी, प्रो. विनोद यादव, देवेंद्र कुमार, दया राजपूत और कमेंटेटर प्रो. रमेश चंद्र पटेल, प्रो. रामलखन यादव और प्रो. भजन लाल साहू रहे। इस दौरान संस्थापक पारसनाथ यादव, प्रबंधक, सितारा देवी, प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सूफिया, प्रशिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश कुमार, डॉ. वंदना याज्ञिक, डॉ. विनोद कुमार रजक, डॉ. मुकेश यादव, प्रो. नारायणदास, प्रो. प्रीति शुक्ला, प्रो. पूजा झां, प्रो. साधना नांगल, प्रो. विभा ताम्रकार, प्रो. रत्ना याज्ञिक, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, पूजा सिंह, प्रो. रामलाल रायकवार, प्रो. रमाकांत सिंह, रक्षपाल सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, शोभाराम, गोपाल यादव, बालकिशन, जगत झा, आरुषि, विंद्रावन वर्मा, बुंदेल सिंह यादव, पंकज सेन मौजूद रहे।

पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज में आयोजित वॉलीवाल खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र- फोटो : LALITPUR