फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   B tech student accident dead

Lalitpur News: बीटेक के छात्र की भोपाल में सड़क हादसे में मौत

Mon, 02 Jan 2023 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
B tech student accident dead
ललितपुर। कोतवाली ललितपुर के मोहल्ला घुसयाना निवासी एक छात्र भोपाल में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पांच दिन पहले वह कॉलेज जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार की रात में उपचार के दौरान उसकी भोपाल में मौत हो गई। भोपाल पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार की रात को उसके शव को ललितपुर लाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घुसयाना निवासी शोएब खान (20) पुत्र नाजिश बेगम बेटे का भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज में इसी वर्ष बीटेक में प्रवेश दिलाया था। नाजिश को उसका पति शादी के कुछ साल बाद ही छोड़ दिया था। काफी संघर्षों का पार करती हुई मां अपने बेटे में एक इंजीनियर को बनने का सपना बुनने लगी। वह बेटे की हर ख्वाहिशें पूरी करने लगी। आठ वर्ष से वह आंगनबाड़ी से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

मां ने बताया कि शोएब बीते 29 दिसंबर को सुबह भोपाल मेें कॉलेज जाने के लिए बाइक से निकला। अभी वह रास्ते में ही था कि अचानक उसका बैग बाइक से गिरने लगा। जिस पर वह चलती बाइक पर ही अपना बैग ठीक करने लगा। लेकिन तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बताया कि वहां से निकल रहे एक सिख व्यक्ति ने शोएब को गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया। लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर उसके अन्य रिश्तेदार व दोस्त भोपाल पहुंचे। भोपाल पुलिस ने शोएब के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जिस पर परिजन व दोस्त उसके शव को ललितपुर ले आए और सोमवार की रात को उसके शव को घुसयाना स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दोस्तों ने चंदे से कराया इलाज, लेकिन बचा नहीं सके
शोएब के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी जब उसके दोस्तों, साथी छात्रों को लगी तो उन्होंने बिना देरी किए चंदा एकत्रित करके अस्पताल में उसका उपचार कराया।

-------------
जरूरत हो तो लगाएं।
बीबीए के छात्र की भी भोपाल में हुुई थी मौत
ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी आदित्य शर्मा उर्फ साहिल (22) पुत्र राजेंद्र शर्मा भोपाल में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। बीते शनिवार की रात में वह अपने साथी आदित्य निरंजन के साथ हबीब गंज की ओर बाइक से जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी तालाबपुरा निवासी आदित्य निरंजन घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed