{"_id":"6629a757e06620d36b03ce04","slug":"ayush-tops-in-painting-and-amrin-tops-in-poster-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113758-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चित्रकला में आयुष और पोस्टर में अमरीन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चित्रकला में आयुष और पोस्टर में अमरीन अव्वल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ककरूआ स्थित केपीएस डिग्री कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में आयुष चतुर्वेदी और पोस्टर में अमरीन खान अव्वल स्थान पर रहे।
महाविद्यालय की निर्देशिका डॉ. लतिका सुड़ेले ने कहा कि पोस्टर एवं चित्रकला के माध्यम से भी लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर एवं कला चित्रों का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष चतुर्वेदी प्रथम, निखिल द्वितीय एवं संस्कार तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अमरीन खान प्रथम, प्रिया पंथ द्वितीय एवं श्रेया नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन प्रवक्ता दीपक जैन और भागचंद्र कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। चीफ प्रॉक्टर प्रभांशु नगाइच, प्रवक्ता छाया तिवारी, प्रवक्ता दिनेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता अनीता साहू, प्रवक्ता नेहा श्रीवास्तव, प्रवक्ता निधि जैन, प्रवक्ता ज्योति रानी आदि मौजूद रहे।