फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ayurvedic Hospital: No staff, medicine and Panchakarma arrangements

आयुर्वेदिक अस्पताल : स्टाफ, दवाई और पंचकर्म की व्यवस्था नहीं

Tue, 13 Jan 2026 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic Hospital: No staff, medicine and Panchakarma arrangements
- संकरी गली में 35 वर्षों से किराए के मकान में चल रहा अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-सिलावन। नगर के टीकमगढ़ रोड पर 15 बेड का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मौजूद है लेकिन स्टाफ की कमी और पर्याप्त दवाई न होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। वहीं, अस्पताल का संचालन संकरी गली में 35 वर्षों से किराये के मकान में चल रहा है। 15 बेड के अस्पताल में पंचकर्म की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
सरकार भले ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने का दावा कर रही हो, लेकिन महरौनी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। महरौनी में वर्ष 1990 से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय किराए के मकान से संचालित होते हुए 35 वर्ष हो गए। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। जबकि प्रतिदिन 40 से 50 मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को आयुर्वेदिक उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

15 बेड के अस्पताल में यह होनी चाहिए सुविधा
नियम अनुसार 15 बेड का अस्पताल होने पर यहां पुरुष-महिला वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी व प्राथमिक उपचार, अलग से थैरेपी के लिए पंचकर्म कक्ष, औषधि भंडार व वितरण कक्ष, स्वच्छ शौचालय, रैंप व दिव्यांग अनुकूल प्रवेश, पंचकर्म विशेषज्ञ, 2 से 3 नर्स लिपिक आदि सुविधा होनी चाहिए। साथ ही चिकित्सालय पर दो डॉक्टर सहित एक वार्ड बॉय एक सफाईकर्मी सहित, कुल चार की ही तैनाती है, जबकि यहां 15 लोगों के स्टाफ की आवश्यकता है।
-----------------------
अस्पताल के लिए जमीन तो उपलब्ध है। बजट आते ही भवन निर्माण कराया जाएगा। स्टाफ और दवाई की कमी से शासन का अवगत करा दिया है।
अर्जुन लाल, आयुर्वेद जिला चिकित्सा अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed