फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   awareness programe of women poweline 1090 for women safety

महिला सुरक्षा को वीमेन पावर लाइन 1090 के प्रति चलेगा जागरूकता वाहन

Thu, 02 Dec 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
awareness programe of women poweline 1090 for women safety
ललितपुर। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत जनपद में महिला सुरक्षा और वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यालय स्तर से चार सदस्यीय टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह वाहन जनपद में छह दिसंबर को भ्रमण पर रहेगा।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-3 अभियान में महिला सुरक्षा/वूमेन पावरलाइन-1090 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम संचालित किए जाने के क्रम में वूमेन पावरलाइन-1090 के शुभंकर के माध्यम से जनपदो में प्रचार-प्रसार किए जाने के लिए मुख्यालय स्तर से एक वाहन चार सदस्यीय टीम के साथ भेजकर जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। जागरूकता वाहन का छह दिसंबर को ललितपुर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेंद्र कुमार द्वारा उक्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को उक्त आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिसमें बताया गया है कि उक्त वूमेन पावरलाइन-1090 के शुंभकर के कार्यक्रम के लिए आ रहे वाहन को कम से कम प्रतिदिन पांच स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने के लिए पूर्व से चिंहित कर लिया जाए। उक्त कार्यक्रम को भव्यता के साथ सर्किल मुख्यालय पर या उपयुक्त स्थान को चिह्नित कर कराया जाए। कार्यक्रम स्थल पर वूमेन पावरलाइन-1090 द्वारा महिला सशक्तीकरण पर बनाई गई प्रेरणादायक मूवी दिखाए जाने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था संबंधित से समन्वय स्थापित कर करा ली जाए। महिला पुलिसकर्मियों का अच्छे टर्न आउट के साथ मार्च पास्ट कराया जाए। मिशन शक्ति फेस-3 अभियान में महिला सुरक्षा/वूमेन पावरलाइन-1090 के बैनर पोस्टर आदि सहज दृश्य स्थानों पर लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाए। कार्यक्रम एवं आयोजन स्थलों पर पिंक पीआरवी का भी सहयोग लिया जाए। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों, समाज में प्रमुख पदों पर प्रतिष्ठित महिलाओं, समाज सेविकाओं, विदुषी महिलाओं आदि को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल, कॉलेज, एनसीसी के विद्यार्थियो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed