फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Awarded to the winners in the competition

Lalitpur News: प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत

Sat, 09 Nov 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Awarded to the winners in the competition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन, एथलेटिक्स व जूनियर क्रिकेट (बालक) प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के उपसभापति व विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। मुख्य अतिथि ने बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने कहा कि विजयी प्रतिभागी आगे भी अपना अभ्यास जारी रखें। अतिथियों ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान निर्णायक रविंद्र कुमार, अजरुद्दीन, अंकुर सहरावत, जनार्दन कुमार शुक्ला, दिव्या रिछारिया, रोहित, अभय प्रताप सिंह, सूर्यांश जैन, पवन, शिवम, युवराज, पुनीत पटेल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

00000000000000
बैडमिंटन एकल में शौर्य व स्वाति अव्वल
बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में शौर्य अग्रवाल विजेता व अनस खान उपविजेता, युगल में सुमुख विक्रम व शौर्य अग्रवाल विजेता और अरुणोदय व सूर्यांश पटेल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग एकल में स्वाति पटेल विजेता व जयशिका परमार उपविजेता रहीं। युगल में शिफा खान-वेदिका पटैरिया विजेता और प्रतिमा त्रिपाठी-राशि बुंदेला उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के परिणाम
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में युवराज राजा, विजय कुमार, विजय कुशवाहा, 400 मीटर दौड़ में साहिल सिंह, शिवम राजपूत, लालू प्रसाद, 800 मीटर दौड़ में साहिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अभय मिश्रा, लंबी कूद बालक वर्ग में अभिषेक, विक्रम, साहिल सिंह, ऊंची कूद में अभिषेक, आकाश, उत्कर्ष परमार, वाॅक रेस में विजय कुमार, आयुष, पारस, जेवलिन थ्रो में विक्रम राजा, युवराज राजा, अभिषेक, शाॅटपुट थ्रो में जय राजा, आदित्य सिंह, विक्रम राजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में जयंती पटेल, पल्लवी, राशि, 400 मीटर दौड़ में इमरती, मनीषा, मुस्कान, 800 मीटर दौड़ में इमरती, मनीषा राजपूत, रितिका, लंबी कूद में समीक्षा पटेल, रिया राजपूत, वैष्णवी, ऊंची कूद में रिया राजपूत, कीर्ति, मुस्कान, वाॅक रेस में जयंती पटेल, कीर्ति, रितिका, जेवलिन थ्रो में साक्षी, जयंती पटेल, अंशिका राजा, शाॅटपुट थ्रो में अंशिका राजा, रिया राजपूत, मोक्षा क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

000
क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता
विजेता टीम लाइफ विजन एकेडमी के शौर्य, दानिश, अंश, ईशान, सुजल, जोहेम, अनस, यशवर्धन, अर्जुन, भावेश, वंश, अथर्व, संशित, अनुज, दानिश, ईशान सिंघई रहे।
उपविजेता स्पोर्ट स्टेडियम ए टीम के खिलाड़ी संकेत कुशवाहा, अंशुल प्रजापति, पवन रैकवार, दयाशंकर पाल, वेद करन, राकेश वाल्मीक, युवराज राजपूत, शिवम राजपूत, पुनीत पटेल, दिव्यांश सैनी, दिलजीत करौसिया, ब्राज तिवारी, राजवीर, लक्ष्य, गर्ग, अंश, शिवांश को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed