{"_id":"66144d682f7c667b0300ec04","slug":"awarded-to-the-children-who-topped-the-examination-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-112983-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परीक्षा में अव्वल आए बच्चों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परीक्षा में अव्वल आए बच्चों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के पारौंन स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांचवीं के छात्रों का विदाई समारोह एवं नए बच्चों का प्रवेश महोत्सव मनाया गया। कक्षा पांच में प्रथम स्थान पर आए प्रिंस अहिरवार सहित अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
एआरपी जयकुमार तिवारी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। एआरपी संतोष सिद्दीकी ने कहा कि विद्यालय आने के पूर्व माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेकर बच्चे विद्यालय आएं तो सदाचार व अनुशासन की श्रेणी में अव्वल रहेंगे। कक्षा 4 व 5 और खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक वैभव गुप्ता, सहायक अध्यापक संतोष कुमार, शिक्षामित्र सतीश दुबे, मोहम्मद इब्राहिम आदि मौजूद रहे।