फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Awadhesh tops in 400 meter race competition

Lalitpur News: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अवधेश अव्वल

Thu, 25 Jan 2024 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Awadhesh tops in 400 meter race competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश दिवस व विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में बुधवार को स्पोटर्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अवधेश, इमरती, जयंती क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉलीबाल बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 25-19 से विजयी रही। बालक वर्ग कबड्डी में सीवी गुप्ता इंटर काॅलेज महरौनी की टीम 56-20 से विजयी रही। बालिका वर्ग खो-खो में श्री शांति नाथ बाल केंद्र इंटर कॉलेज सिरौन की टीम 12-00 से विजयी होकर फाइनल में पहुंची। निर्णायक की भूमिका रविंद्र कुमार, अजरूद्दीन, दिव्या रिछारिया, हरिकेश सोलंकी, देवेंद्र डांगी, मनोज विश्वकर्मा, राजेश कुमार, आरिफ आदि ने निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि अन्य मैच 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे से खेले जाएंगे। इस दौरान मनोज कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण, जय नारायण दुबे, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed