फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Auspicious arrival of Muni Saumyasagar and Muni Jayant Sagar Maharaj in the city

Lalitpur News: मुनि सौम्यसागर एवं मुनि जयंत सागर महाराज का नगर में हुआ मंगल आगमन

Sun, 02 Nov 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Auspicious arrival of Muni Saumyasagar and Muni Jayant Sagar Maharaj in the city
मन, वचन और कर्म की पवित्रता से पूजा करने पर साधक के भीतर का परमात्मा प्रकट होता है : मुनिश्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सौम्यसागर एवं मुनि जयंत सागर महाराज का शनिवार को नगर में मंगल आगमन हुआ।
टीकमगढ़ चातुर्मास की पूर्णता के बाद मुनिश्री का विहार महरौनी की ओर हुआ। शनिवार सुबह आनंदपुर आश्रम के महात्मा अघटयुक्ति आनंद सहित महात्माओं ने विनम्र भाव से उनका पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 8 बजे मुनिश्री का आगमन नगर में हुआ तो श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

जैन समाज ने पेट्रोल पंप चौराहे पर मुनिश्री की भव्य अगुवानी की गई। मुनिश्री अजितनाथ जैन मंदिर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। मुनि सौम्यसागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पूजा केवल बाहरी क्रिया नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा की ओर अग्रसर करने का माध्यम है। मुनिश्री ने सभी को आत्मसंयम, अहिंसा और आत्मजागरण का संदेश दिया। धर्मसभा के उपरांत मुनिश्री सैदपुर के लिए विहार पर निकले। पांच नवंबर को वे सागर पहुंचेंगे, जहां उनके गुरु आचार्य विशुद्धसागर महाराज से उनका मंगल मिलन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed