फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Audio of two cops demanding bribe goes viral, suspended

दो दरोगाओं का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, निलंबित

Wed, 31 Aug 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Audio of two cops demanding bribe goes viral, suspended
ललितपुर। थाना नाराहट मेें एक विवाद के मामले में मुचलका भरने आए व्यक्ति से कस्बा इंचार्ज समेत एवं एक अन्य उपनिरीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये अलग से खर्चा मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ पाली को सौंपी गई है।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बीते 23 अगस्त को थाना नाराहट में एक शिकायत पत्र देकर अपने देवर व उसके बेटे पर उससे छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पति से गाली गलौज कर मारपीट के आरोप लगाए थे। देवर ने उसके ससुर से तीन एकड़ जमीन में से दो एकड़ अपने नाम कराने का भी आरोप लगाया। जबकि वह भी आधे के हिस्सेदार हैं। उसने देवर पर गांव में आने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देेने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी का कहना है कि उसके भाई व उसकी पत्नी उस पर छेड़छाड़ व अन्य आरोप लगाकर झूठी शिकायत करते हैं। उसने बताया कि जब वह नाराहट थाने गया और वह दरोगा कमलेश कुमार व लालता प्रसाद के पास बैठा था तो उन्होंने कहा कि वह तभी मुचलका भरेंगे और मदद करेंगे, जब वह उन्हें अलग पांच हजार रुपये खर्चा देगा। इसकी उसके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। जिस पर उसने उन्हें दो हजार रुपये दे दिए थे, बाकी रुपये बाद में देने को कहा था। अब उसे फिर से पकड़ने को आ रहे हैं। दोनों दरोगाओं से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों उपनिरीक्षकों द्वारा एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है और इसकी जांच सीओ पाली को सौंप दी है।
-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed