{"_id":"5923495c4f1c1b4d6a537357","slug":"attendence-from-bio-matric-machine-will-be-seen-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में लगेगी बायो मैट्रिक मशीन से हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में लगेगी बायो मैट्रिक मशीन से हाजरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
अधिकारियों और कर्मचारी के कार्यालय में समय पर पहुंचने और समय पर कार्यालय छोड़ने के प्रति जवाबदेही निश्चित करने के लिए सरकार द्वारा की गई सख्ती का असर अब सरकारी कार्यालयों में दिखने लगा है। इसके चलते तहसील में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगा दी गई है।
सरकार शासकीय कर्मचारियों की कार्यालय में समय पर मौजूदगी निर्धारित करने के लिए काफी सख्त है। इसके लिए उसने समस्त शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायो मैट्रिक मशीन और जहां-जहां आवश्यकता महसूस की वहां वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने का फरमान जारी किया है। सरकार के इस फरमान का असर दिखने लगा है। इसके चलते तहसील में शिवशंकर रजिस्टार कानूनगो के कमरे में मशीन लगा दी गई है। जो कुछ ही दिनों में काम करना प्रारंभ कर देगी। इस संबंध में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने बताया कि मशीन में कुछ खराबी थी। जिसे ठीक कराने के लिए तहसीलदार से कहा गया था। यदि मशीन की खराबी दूर हो गई होगी तो उसे मंगलवार को ही प्रारंभ करा दी जाएगी।