फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attempt made to intercept two pickup trucks; drivers alerted Dial-112 about the attempted robbery.

Lalitpur News: दो पिकअप को रोकने का किया प्रयास, चालकों ने डायल-112 को दी लूट के प्रयास की सूचना

Thu, 30 Jul 2026 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to intercept two pickup trucks; drivers alerted Dial-112 about the attempted robbery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो पिकअप वाहन चालकों ने मंगलवार की देर रात को बिरधा-जाखलौन मार्ग पर कुछ लोगों के वाहनों को रोकने की कोशिश और लूटपाट करने की आशंका पर डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगाें को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच की तो मामला लूटपाट का न होकर आवारा गोवंशों को छोड़ने के भ्रम में पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास करना पाया गया। पुलिस ने पकड़े गए लोगाें के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।

थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा पिकअप मालिक नरेंद्र चंदेल ने घटना को लेकर बताया कि मंगलवार की देर रात को उनकी दो पिकअप के चालक राघवेंद्र और सरदेव बरार अपने-अपने वाहन लेकर बिरधा से जाखलौन लौट रहे थे। अभी वह लोग बिरधा जाखलौन मार्ग पर अंडरब्रिज के पास पहुंचे थे कि दस से अधिक युवक लाठी-डंडों के साथ पिकअप वाहनों के सामने आ गए और उन्हें रोकने का प्रयास किया। पिकअप में सवार हनुमत लोधी ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक युवकों को पकड़कर थाना जाखलौन ले गई। वहीं, कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ और जांच-पड़ताल की। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को जाखलौन क्षेत्र में डायल-112 पर पिकअप वाहन चालक द्वारा कुछ व्यक्तियों के वाहन रोकने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर थाना जाखलौन पुलिस और पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि कुछ ग्रामीण अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। उन्हें भ्रम हुआ कि पिकअप वाहन आवारा पशु छोड़ने आए हैं। जिसके कारण उन्होंने वाहनों को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए आगे जाकर डायल-112 पर सूचना दी गई, इसी दौरान गांव के युवक भी आ गए और वाद-विवाद करने लगे। पुलिस उक्त युवकों को पकड़कर थाना लेकर पहुंची और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। जांच में लूट के प्रयास के लगाए गए आरोप असत्य और निराधार पाए गए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed