फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   attacked by illigle miners

बालू को सुपुर्दगी में लेने वाले पर हमला

Wed, 22 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
attacked by illigle miners
mining - फोटो : mining
तालबेहट। रविवार को अधिकारियों की दबिश के बाद भारी मात्रा में पकड़ी गई बालू की सुपुर्दगी लेने वाले के ऊपर गांव के खनन कारोबारियों ने हमला कर दिया। बाद में पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बेतवा नदी से सटे ग्राम वर्माबिहार में भारी मात्रा में अवैध बालू मिली थी। इसकी सुपुर्दगी के लिए ग्राम प्रधान और गांव का कोई रसूखदार व्यक्ति तैयार नहीं था। बाद में अधिकारियों के कहने पर गांव के मजरा पठोई निवासी शिवचरन पुत्र जालम ने उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। वह बालू की रखवाली करने बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद वह उपजिलाधिकारी मो. कमर के पास आया। उसने अपनी आपबीती सुनाई। उपजिलाधिकारी ने सीओ तथा एसएचओ तालबेहट को मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दिए। इस पर कोतवाली पुलिस ने भरत, रक्षपाल और राहलु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित शिवचरन ने बताया कि अभी भी गांव में कई जगह अवैध बालू रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed