फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attach father and son injurd

जानलेवा हमले में पिता गंभीर, पुत्र घायल

Sun, 11 Oct 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attach father and son injurd
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित बैंक कॉलोनी में टाइल्स लेने बाजार जा रहे एक व्यक्ति को रोककर जानलेवा हमला किया गया। पीछे से आ रहे उसके पुत्र ने जब पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी कट्टे से फायर कर जान से मारने की कोशिश की और मारपीट करते हुए पिता को बंधक भी बना लिया, लेकिन मोहल्लेवालों की मदद से किसी प्रकार उसे बचाकर घायल पिता पुत्र कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के सिविल लाइन स्थित बैंक कॉलोनी निवासी गौरव यादव पुत्र मनोहर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह और उसके पिता मनोहर यादव दोपहर में करीब 12 बजे टाइल्स लेने के लिए बाजार जा रहे थे। उसके पिता कुछ आगे चल रहे थे और वह पीछे रह गया। जब वह देवेंद्र यादव पुत्र शंकर सिंह यादव के मकान तक पहुंचा, तो उसने देखा कि देवेंद्र यादव हाथ में फरसा लिए है और गरिमा यादव पत्नी देवेंद्र यादव हाथ में चाकू लिए है। बलवीर यादव हाथ में फावड़ा और इमरती बाई पत्नी शंकर सिंह यादव हाथ में सरिया लिए उसके पिता मनोहर के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बचाने का प्रयास किया, तोे उसके ऊपर भी जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर वह किसी तरह बच गया।
विज्ञापन

वह सभी लोग उसके पिता मनोहर को फरसे, फावड़े, चाकू से मारते पीटते जमीन पर गिरा दिया और उन्हें घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गए। चिल्लाने पर मुहल्ले के बहुत से लोग आ गए। उसके पिता को बचाने का प्रयास किया। तो उक्त आरोपियों ने पिता को घर से बाहर फेंक दिया और सभी मारने पीटने वाले जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज कर भाग गए। मारपीट में उसके पिता को काफी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद युवक अपने पिता को घायल अवस्था में लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - कैप्टन एमए बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed